खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और किरंदुल से चलने वाली 10 यात्री ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। मल्लीगुड़ा और जड़ती स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर भू-स्खलन की वजह से ये सभी ट्रेनें 2 जुलाई से रद्द थी। इस दौरान यात्री ट्रेनें सिर्फ कोरापुट तक चल रही थी, जगदलपुर और किरंदुल तक रद्द थी। वहीं ईको रेलवे के डिविजनल कॉमर्शियल मैनेजर के. संदीप ने ट्रेनों को दोबारा शुरू करने का आदेश दिया है। आज से पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए चलने वाली सारी ट्रेनें नियमित समय पर चलेगी । हालांकि इस दौरान मालगाड़ियों की आवाजाही बरकरार थी। वहीं कुछ दिन पहले कांग्रेस ने जगदलपुर रेलवे स्टेशन मैनेजर को डीआरएम के नाम एक ज्ञापन दिया था। जिसमें कहा गया था कि यदि जल्द ही यात्री ट्रेनों को शुरू नहीं किया जाएगा तो कांग्रेस मालगाड़ियों को रोकेंगे, जिसकी जिम्मेदारी रेलवे की ही होगी।
जगदलपुर व किरंदुल से चलने वाली बंद सभी 10 यात्री ट्रेनों काे दोबारा शुरू किया गया, जिसमें – 1. विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18515 विशाखापट्टनम – किरंदुल नाइट एक्सप्रेस, 2. ट्रेन संख्या 18516 किरंदुल विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस, 3. विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 58501 विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर, 4. किरंदुल – विशाखापट्टनम पैसेंजर, 5. हावड़ा से छूटने वाली हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस, 6. ट्रेन संख्या 18006 जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस, 7. ट्रेन संख्या 18107 राउरकेला से छूटने वाली राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 8. ट्रेन संख्या 18108 जगदलपुर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस, 9. भुवनेश्वर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18447 भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस, 10. ट्रेन संख्या 18448 जगदलपुर भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


