नई दिल्ली। ‘महावतार नरसिम्हा’ का क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है। फिल्म की कमाई हर बीतते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। इस एनिमेटिड फिल्म के लोग दीवाने हो गए हैं। फिल्म को इतना पसंद किया जा रहा है कि अब इसने ‘सैयारा’ से ज्यादा कलेक्शन करना शुरू कर दिया है। वीकडे में ज्यादा ‘सैयारा’ की कमाई कम होती जा रही है वहीं ‘महावतार नरसिम्हा’ खूब छाई हुई है। इसे देखने के लिए लोग दीवाने हो रहे हैं। फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आइए आपको छठे दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं।
‘महावतार नरसिम्हा’ को अश्विन कुमार ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हुई है। छह दिन में इसका कमाल देखकर लग रहा है कि शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों को इससे कड़ी टक्कर मिलने वाली है। हर कोई इसका दीवाना हुआ है। लोग नई फिल्मों की जगह ‘महावतार नरसिम्हा’ के लिए बुकिंग कर रहे हैं।
छठे दिन किया इतना कलेक्शन
‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। वीकडे में जहां फिल्मों की कमाई कम हो जाती है वहीं इसकी हर रोज बढ़ती चली जा रही है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद टोटल कमाई 37.05 करोड़ हो गई है।
फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड़, दूसरे दिन 4.6 करोड़, तीसरे दिन 9.5 करोड़, चौथे दिन 6 करोड़, पांचवें दिन 7.7 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई वीकेंड तक और बढ़ने वाली है। शनिवार और रविवार को ‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई में भारी उछाल देखने को मिलेगा।
‘सैयारा’ को छोड़ा पीछे
‘सैयारा’ को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं और अब उसकी कमाई कम होना शुरू हो गई है। ‘सैयारा’ ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ की कमाई की है। वहीं ‘महावतार नरसिम्हा’ आज उससे कमाई के मामले में आगे निकल गई है।
Trending
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक


