खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के गंगालूर-मिरतुर सड़क निर्माण के अर्थ वर्क और पुल-पुलिया निर्माण में भी गड़बड़ी की गई थी, जिसकी जांच के सिलसिले में पुलिस ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर 2 दिन की न्यायिक रिमांड पर लेकर पुलिस की टीम न्यायिक रिमांड पर सभी से पूछताछ कर रही है। इनमें दो सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता (ईई), एक वर्तमान ईई, एक एसडीओ और एक सब इंजीनियर शामिल हैं। विदित हो कि इससे पूर्व सब इंजीनियर गेंदसिंह कोडप्पी अनुविभागीय अधिकारी आरके. सिन्हा, कार्यपालन यंत्री बीएल. ध्रुव को विभागीय कार्यवाही में निलंबित किया जा चुका है।
एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गंगालूर थाने में दर्ज मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। यह वही सड़क निर्माण है, जिसकी अनियमितताओं को उजागर करने के कारण पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले पर 5 अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें कार्यपालन यंत्री बीके चौहान, बी आर साहू सेवानिवृत्त हैं। एचआर. पात्रों कार्यपालन यंत्री, अनुविभागीय अधिकारी संतोष दास तथा अनुविभागीय अधिकारी पी एस कंवर शामिल है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


