खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। वन्यप्राणियों के संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए सुकमा जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में गत दिवस वन परिक्षेत्र क्रिस्टाराम में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं, ग्रामीणजनों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले में एक भालू (स्लॉथ बेयर) पर कुछ ग्रामीणों द्वारा की गई क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना ने भी वन्यप्राणी संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को उजागर किया।
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा डीएफओ श्री अक्षय भोंसले के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में बताया गया कि वन्यप्राणी हमारे पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके साथ मानवीय व्यवहार किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के पश्चात आश्रम परिसर में फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बच्चों ने पम्फलेट बांटकर वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। यह कार्यक्रम बच्चों में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता उत्पन्न करने में सफल रहा, जो भविष्य में प्रकृति के रक्षक बनेंगे।
इस कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी गोलापल्ली, क्रिस्टाराम, ग्राम क्रिस्टाराम के सरपंच श्री सुन्नम कामा, सेंदूरगुड़ा के सरपंच श्री कुंजाम हुर्रा एवं वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री मल्लम बोज्जी एवं वन विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Trending
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर


