खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के चारगांव के समीप एक ग्रामीण नाला पार करते समय तेज बहाव में बह गया। यह घटना गुरुवार शाम लगभग 5 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मथनी बेड़ा निवासी बोरझी पोयाम जिला मुख्यालय से लौटते वक्त चारगांव के पास नाला पार कर रहा था, तभी तेज बहाव में संतुलन खो बैठा और बह गया।
घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 बजे मिलने पर नगर सेना और आपदा प्रबंधन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान लगातार जारी है, लेकिन अब तक लापता ग्रामीण का कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि भारी बारिश और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने के चलते नदी नाले पार करने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
Trending
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार


