खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कोंटा तहसील में पोलावरम बांध परियोजना से डूबान प्रभावित गांवों की स्थिति पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पी. विजय नायडू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रतिनिधिमंडल में देव आशीष राय, जेट्टी रामाराव और एम. राजबाबू शामिल थे, जिन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इसके पश्चात बस्तर सांसद महेश कश्यप से भेंट कर पुनर्वास, भूमि अधिकार और तटबंध निर्माण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष पी. विजय नायडू ने कहा कि आज तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पोलावरम परियोजना से कोंटा तहसील के कितने गांव और कितनी जनसंख्या प्रभावित होगी। प्रतिनिधि मंडल यह मांग करती है, कि सरकार विस्तृत सर्वे कर वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक करे और डूबान प्रभावितों के लिए सम्मान जनक पुनर्वास, वैकल्पिक कृषि भूमि, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करे । विशेष चिंता उन कृषकों को लेकर है, जो पीढ़ियों से खेती कर रहे हैं, लेकिन जिनके पास आज तक भूमि का वैध पट्टा नहीं है । ऐसे किसानों को वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत व्यक्तिगत वन अधिकार मिलना चाहिए । प्रतिनिधि मंडल यह मांग करती है कि सभी प्रभावित गांवों में फलिया/टोला स्तर पर वन अधिकार समितियों का गठन कर प्रत्येक व्यक्ति से व्यक्तिगत वन अधिकार के लिए आवेदन और हर टोला की पारंपरिक सीमा का नक्शा तैयार कर 5 वन संसाधन अधिकार की प्रक्रिया आगामी 6 माह में पूर्ण लिया जाए और हर टोला की पारंपरिक सीमा का नक्शा तैयार कर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार की प्रक्रिया आगामी 6 माह में पूर्ण की जाए।
उन्हाेने कहा कि चूंकि यह क्षेत्र अनुसूचित (पांचवीं अनुसूची) क्षेत्र है, इसलिए यहां “भूमि के बदले भूमि” देना कानूनी रूप से अनिवार्य है। केवल मुआवजा देकर विस्थापन न्याय संगत नहीं होगा। साथ ही जहां पुनर्वास किया जाएगा, वहां पर भी उतने ही वन संसाधनों पर अधिकार देना जरूरी है। कोंटा नगर को डूबने से बचाने हेतु एक मजबूत तटबंध (बांध सुरक्षा दीवार) की आवश्यकता को लेकर भी चर्चा की गई, जिसे सांसद महेश कश्यप ने गंभीरता से लिया और संसद में मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री व केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय को ज्ञापन सौंपे जाने की प्रक्रिया भी शीघ्र की जाएगी। श्री नायडू ने कहा भाजपा विकास के साथ-साथ जन अधिकारों की रक्षा में पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है। पोलावरम परियोजना से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


