खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोदकपल्ली में प्रेरणादायक आयोजन में आज गुरूवार काे शिक्षक अनिल कुमार जाटव ने अपने सुपुत्र के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का आयोजन कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी पी. नागेंद्र, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास एटला एवं प्रधान पाठक मकबूल अहमद सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत दक्ष बीजापुर कार्यक्रम (शैक्षणिक सत्र 2024-25) के तहत चयनित कक्षा 8वीं के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विद्यालय में सम्मानित किया गया।
प्रधान पाठक मकबूल अहमद द्वारा बच्चों को प्रशस्ति पत्र, तथा अनिल कुमार जाटव द्वारा स्कूल बैग, पेन व मंच चॉकलेट भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। बच्चों को ये सामग्री विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कर-कमलों द्वारा भेंट की गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और ऐसे प्रयासों को शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्पद बताया। विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, शिक्षकों व समुदाय के बीच सशक्त जुड़ाव का प्रमाण बना, जिससे न केवल छात्रों को प्रोत्साहन मिला, बल्कि विद्यालय परिवेश में आनंद, प्रेरणा और विश्वास का वातावरण भी सृजित हुआ।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


