खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के आदिवासी आश्रम शाला में पढ़ने वाली 12 वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने के मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के पेट में दर्द होने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टरी जांच के बाद पीड़िता को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि नाबालिग के पेट में 4 माह का गर्भ है । वहीं इस पूरे मामले में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मामले को लेकर 9 सदस्यीय जांच टीम बनाई है। भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी के नेतृत्व में जांच टीम हॉस्टल का दौरा करेगी, जिसमें वो पीड़िता से मुलाकात करने के बाद सारी जानकारी इकट्ठा करेगी।
कांग्रेस के बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि भाजपा की विष्णुदेव साय की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं हैं। ना आदिवासी सुरक्षित हैं ना महिलाएं सुरक्षित हैं और ना ही आदिवासी छात्राएं सुरक्षित हैं। इस पूरे मामले में जो भी अधिकारी, कर्मचारियों की लापरवाही हैं, उन पर प्रसाशन और सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी इस मामले में आश्रम का दौरा कर पीड़िता से मुलाकात करेगी ।
विधायक के आरोपों पर बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, उस दाैरान गंगालूर में युवती के गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में जो भी कर्मचारी अधिकारी दोषी हैं, उनको बख्शा नहीं जाना चाहिए, कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं।
Trending
- सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत
- ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
- सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ
- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
- सिक्किम की स्वर्ण जयंती: खेल के मैदान से विकास के मंच तक पीएम मोदी का मेगा शो
- राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं का धावा, दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’
- लापरवाही पर गिरी गाज, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित
- मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें


