खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में आज बुधवार की शाम और कल गुरुवार की सुबह पहली पाली में पानी सप्लाई बंद रहेगी। पानी सप्लाई के मेन पाइप लाइन में लीकेज की समस्या है, जिसकी मरम्मत की जाएगी। वहीं जिन जगहों पर ज्यादा परेशानी होगी वहां नगर निगम के टैंकर से पानी पहुंचाया जाएगा।
दरअसल, सर्किट हाउस रोड के पास पाइप लाइन में पिछले कुछ दिनों से लीकेज की समस्या है। वहीं शहर के 48 वार्डों के लिए 30 पानी टैंकर की व्यवस्था की गई है। जिससे शहर के हर एक वार्ड तक पानी पहुंचाया जा सके। निगम की माने तो आज शाम को मरम्मत का काम होगा, कल शाम तक नलों से पानी सप्लाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि जिस पाइप लाइन की मरम्मत की जा रही है, इससे शहर के करीब 10 पानी टंकियों में पानी भरता है। जिसके बाद शहर में पानी सप्लाई किया जाता है। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


