खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के शबरी नदी के किनारे पंहुचकर तंत्र-मंत्र से बीमारी ठीक करने के अंधविश्वास के चलते तांत्रिक और बीमार युवती दोनाे शबरी नदी क तेज बहाव में बह जाने से दाेनाें कर माैत हाे गई है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवती बहुत दिनों से बीमार थी और झाड़-फूंक करने के लिए सुकमा आई हुई थी। यहां पूजा करने के बाद वह तांत्रिक के कहने पर उफनते नदी में डुबकी मारने नदी में उतरी और तेज बहाव का शिकार हो गई। इस दौरान युवती को बचाने के लिए तांत्रिक-बैगा भी नदी में उतरा और दोनों तेज बहाव में बहकर डूब गए।गोताखोरों की टीम ने युवती का शव बरामद कर लिया और दूसरे व्यक्ति तांत्रिक-बैगा के शव की तलाश जारी है।
मृतका के परिजन महेश लेकाम ने बताया कि वडे गुनिया से करीब पांच दिनों के झाड़ फूंक के बाद शनिवार को अंतिम पूजा करने उसे शबरी नदी के किनारे ले जाया गया। यहां पूजा की प्रक्रिया पूरा करने के बाद युवती को नदी में डुबकी लगाने के लिए कहा गया। इस दौरान युवती का बैलेंस बिगड़ गया और वह तेज बहाव में चली गई और उसे बचाने की कोशिश करने वाला तांत्रिक भी डूब गया।दोनों के डूबने की शिकायत तत्काल पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर नगर सेना एवं गोताखोरों की टीम पहुंची और शव ढूंढने का काम शुरू किया गया।
Trending
- मंगल और शनि दोष से हैं परेशान, तो पहले बड़े मंगल करें ये उपाय, कष्ट दूर करेंगे हनुमान जी
- शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ: भुवनेश्वर कुमार का ऐतिहासिक धमाका, टी20 क्रिकेट में रचा नया कीर्तिमान
- गुरुवार को फिर ‘भूत बंगला’ ने मारी बाजी, ‘माइकल’ और ‘धुरंधर 2’ ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
- भीषण गर्मी ने कर दिया बेहाल? लू और डिहाइड्रेशन से बचाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अगले 5 दिनों तक अंधड़ और बारिश का अलर्ट, तपती गर्मी से मिलेगी राहत
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मिली युवक की क्षत-विक्षत लाश, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा: विकास कार्यों की सौगात और शोक संवेदना कार्यक्रम में होंगे शामिल
- सूटकेस में गौमांस की तस्करी, रेलवे स्टेशन पर दो महिलाएं गिरफ्तार


