खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। नाबालिग के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता को चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर अपने घर ले जाता था और फिर उसके साथ घिनौनी करतूत करता था। 19 जुलाई को पीड़िता की बड़ी बहन ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी, जिसे गांव में सभी ‘साहेब’ के नाम से जानते हैं, उसकी अबोध नाबालिग बहन के साथ बीते करीब 3 वर्षों से यौन शोषण करता आ रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लगभग 4 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पुनित दास उर्फ ‘साहेब’ (54), जो ग्राम करमतरा का निवासी है और खेती किसानी का कार्य करता है। वह रोजाना स्कूल से लौटती बालिका को चॉकलेट, आइसक्रीम और अन्य खाद्य सामग्री का लालच देकर अपने घर ले जाता था और वहां दुष्कर्म करता था। यह सिलसिला करीब तीन वर्षों से जारी था। प्राथमिकी दर्ज होते ही थाना जालबांधा में अपराध क्रमांक 362/25 के तहत धारा 64, 64(2)(m), 65(2) भा.दं.सं। एवं POCSO Act की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई।
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस (सीजी टीम) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और प्रथम सूचना दर्ज होने के चार घंटे के भीतर आरोपी को उसके गांव से गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
Trending
- मंगल और शनि दोष से हैं परेशान, तो पहले बड़े मंगल करें ये उपाय, कष्ट दूर करेंगे हनुमान जी
- शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ: भुवनेश्वर कुमार का ऐतिहासिक धमाका, टी20 क्रिकेट में रचा नया कीर्तिमान
- गुरुवार को फिर ‘भूत बंगला’ ने मारी बाजी, ‘माइकल’ और ‘धुरंधर 2’ ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
- भीषण गर्मी ने कर दिया बेहाल? लू और डिहाइड्रेशन से बचाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अगले 5 दिनों तक अंधड़ और बारिश का अलर्ट, तपती गर्मी से मिलेगी राहत
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मिली युवक की क्षत-विक्षत लाश, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा: विकास कार्यों की सौगात और शोक संवेदना कार्यक्रम में होंगे शामिल
- सूटकेस में गौमांस की तस्करी, रेलवे स्टेशन पर दो महिलाएं गिरफ्तार


