खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के भवानी नगर में शनिवार रात दो सगे भाईयों ने गैती और लोहे की रोड से हमला कर युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक को उनकी गैरमौजूदगी में घर आने से मना किया था। इसके बावजूद उसका घर में आना-जाना जारी रहा। बीती रात मौका पाकर ओमप्रकाश यादव और उसके भाई राहुल ने मिलकर पड़ोसी सुनील की हत्या कर दी। दोनों आरोपी प्लांटेशन और प्लंबर का काम करते हैं। पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है।
जानकारी के अनुसार, मृतक सुनील राव आपराधिक प्रवृति का था। वह आर्म्स एक्ट में दो बार जेल भी दाखिल हो चुका है। भवानी नगर में चार भाई अपनी मां के साथ रहते थे। इनमें ओमप्रकाश की शादी हो चुकी है। मृतक सुनील राव चारों भाईयों की गैरमौजूदगी में घर आता-जाता रहता था। इसी को लेकर ओमप्रकाश और राहुल यादव ने सुनील को घर आने से मना कर दिया। लेकिन वह फिर भी ओमप्रकाश के घर आता जाता रहा।
शनिवार रात मौका पाकर दोनो सगे भाईयों ने गैती और लोहे की रॉड से हमला कर सुनील को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी ओमप्रकाश यादव मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने दूसरे भाई राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल खम्हारडीह थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर मौके से गैती और रॉड जब्त कर फरार आरोपी ओमप्रकाश यादव की तलाश में जुटी है।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू


