खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में चारामा के ग्राम कंडेल के पास आज शनिवार दाेपहर 2 बजे पायल ट्रेव्लस की तेज रफ्तार बस नैनी नदी के पूल के रेलिंग से जा टकराई, इस हादसे में बस के हेल्पर की मौके पर मौत हो गई, वहीं कई यात्रियों को हल्की चोट आई है।
चारामा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी, इस दाैरान बाइक सवार के सामने आ जाने से बस चालक तेज रफ्तार बस को नियंत्रित नहीं कर सका और बस पूल के रेलिंग से टकरा गई । बस के दरवाजे के पास खड़े हेल्पर को गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई, हादसे के बाद बस रेलिंग में फंस गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था । बस में लगभग 35 यात्री सवार थे, जिसमें कुछ यात्रियों को हल्की चोट आई है सभी को दूसरे बस से रवाना कर दिया गया है।
Trending
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय
- डोंगरगढ़ में रिश्तों का कत्ल: नशे की लत ने पोते को बनाया ‘हैवान’, दादी की चाकू गोदकर हत्या
- विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य भर में होंगे विशेष कार्यक्रम राज्यपाल डेका ने दिए निर्देश
- बीजापुर में ‘गौ माता राष्ट्रमाता’ की गूँज: 11 हजार से अधिक हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला


