खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रधान सत्र न्यायाधीश ने हत्या के आरोपी हरी बघेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामले की सुनवाई में न्यायालय ने शुक्रवार काे हत्या के आरोपी हरि बघेल को दोषी पाते हुय भा.द.सं. की धारा 450 में 5 वर्ष के कठोर कारावास एवं 100 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया जाता है, अर्थदण्ड राशि अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कठोर कारवास भुगतना होगा तथा धारा-324 भा.द.सं. में दोषी ठहराते हुये उसे एक वर्ष के कठोर कारावास तथा 100रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया जाता है, अर्थदण्ड राशि अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कठोर कारवास भुगतना होगा। साथ ही धारा 302 भा.द.सं. में आजीवन कारावास तथा 100 रूपये के अर्थदण्ड की सजा तथा अर्थदण्ड व्यक्तिक्रम की दशा में एक माह के अतिरिक्त कठोर करावास की सजा भुगताये जाने की सजा से दंडित किया गया।
शासन की ओर से पैरवी कर रहे लोक अभियोजक के अनुसार घटना दो वर्ष पूर्व कोड़ेनार थाना क्षेत्र की है। आरोपी हरि बघेल पिता-दशरू बघेल, निवासी-ग्राम-छोटेकड़मा कोटवारपारा के विरुद्ध थाना कोड़ेनार में धारा-450, 324, 302 भारतीय दण्ड संहिता भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में मामला दाखिल किया। मूल साक्षी आरोपी की पत्नि मृतिका की छोटी बहन जो घटना का प्रत्यक्षदर्शी थी। उसने न्यायालय में बताया कि आरोपी मेरे पति हरि बघेल दो वर्ष पूर्व उसकी बहन रैमती बघेल ग्राम कड़मा में अपनी मां के घर में खाना बना रहे थे। इसी दाैरान उसका पति हरी बघेल लोहे का धारदार टंगिया लेकर मेरे दीदी के घर में घुस गया और यह कहते हुये कि तुम मेरी पत्नी को भड़काती हो और सिखाती हो, इसलिए हम दोनो पति-पत्नी के बीच विवाद होता है, आज तुझे नहीं छोडूगा, जान से मार दूंगा कहकर लोहे की टंगिया से प्राणघातक हमला से मृतिका रैमती की मृत्यु हो गई।
Trending
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय
- डोंगरगढ़ में रिश्तों का कत्ल: नशे की लत ने पोते को बनाया ‘हैवान’, दादी की चाकू गोदकर हत्या
- विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य भर में होंगे विशेष कार्यक्रम राज्यपाल डेका ने दिए निर्देश
- बीजापुर में ‘गौ माता राष्ट्रमाता’ की गूँज: 11 हजार से अधिक हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला


