खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। परपा थाना के पीछे स्थित शासकीय क्वार्टर में रहने वाले एक पुलिस आरक्षक ने गुरुवार सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी केशलूर और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक संदीप बाकला (42 वर्ष), परपा थाना के पीछे स्थित शासकीय क्वार्टर में निवासरत थे। गुरुवार सुबह उन्होंने किसी काम का बहाना बनाकर अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां संदीप को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।
परिजनों ने तत्काल उन्हें मेकाज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि संदीप बाकला पिछले कुछ वर्षों से यातायात विभाग में पदस्थ थे और हाल ही में उनका तबादला लोहंडीगुड़ा थाने में किया गया था।
Trending
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
- अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय


