खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल, जगदलपुर एवं रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेला का आयोजन 18 जुलाई को किया जाएगा।
इस रोजगार मेले के माध्यम से साक्षात्कार के आधार पर सेल्स एग्जीक्यूटिव, आईटी परसन, मैकेनिक, इंश्योरेंस, आरटीओ, सुपरवाईजर, फ्लोर मैनेजर, टैली आपरेटर, मोटर मैकेनिक, वाशिंग बॉय आदि के पदों पर बीआर बालाजी एलएलपी, एवं महावीर ऑटो डील प्राईवेट लिमिटेड द्वारा चयन किया जाएगा। सभी तरह के योग्यताधारी 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट महिला व पुरूष आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार, अपना आधार कार्ड, जाति-निवास एवं शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव संबंधी प्रमाण पत्रों के साथ शुक्रवार 18 जुलाई को समय सुबह 10 बजे लाईवलीहुड कॉलेज, आड़ावाल, जगदलपुर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते है। इसके साथ ही पूर्णतः निःशुल्क वेल्डर, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन ट्रेनिंग कोर्स में प्रवेश हेतु आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं एक पासपोट फोटो के साथ लाईवलीहुड कॉलेज में उपस्थित हो सकते है।
Trending
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव
- छत्तीसगढ़ में मौसम के दो रंग: रायपुर में आज 45°C का ‘ऑरेंज अलर्ट’, तो बस्तर में बारिश की फुहारें


