खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय दंडकरण स्पेशल जोनल कमेटी और तेलंगाना स्टेट कमेटी के सदस्य नक्सली दंपति लच्छन्ना उर्फ गोपन्ना ईनामी 25 लाख ने अपनी पत्नी अंकुबाई उर्फ अनितक्का ईनामी 8 लाख ने तेलंगाना के रामागुंडम में पुलिस कमिश्नर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। दाेनाे नक्सली दंपति पिछले लगभग 22-23 वर्षाे से अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली लच्छन्ना को वर्ष 2023 में डीकेएसजेडसीएम कैडर की जिम्मेदारी मिली थी । इससे पहले वह वर्ष 2007 में उत्तर बस्तर डीव्हीसी टेक्निकल डिपार्टमेंट का इंचार्ज था । इसकी पत्नी नक्सली अनितक्का तेलंगाना के सिरपुर दलम में काम कर चुकी है, वर्ष 2002 में एसीएम के रूप में संगठन में पदोन्नति हुई थी। वर्ष 2007 में अनितक्का को टेक्निकल डिपार्टमेंट में भेजा गया था। वर्तमान में उत्तर बस्तर के डीव्हीसी में टेक्निकल डिपार्टमेंट में डीव्हीसीएम के पद में सक्रिय थी। इन दोनों नक्सलियों के आत्मसमर्पण से सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। लंबे समय से वांछित रहे इन वरिष्ठ कैडर के नक्सलियों का समर्पण बस्तर और तेलंगाना में नक्सल नेटवर्क पर बड़ा असर डाल सकता है। दाेनाे आत्मसमर्पित नक्सली छत्तीसगढ़ के बस्तर में लंबे अरसे तक काम किया है।
Trending
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव
- छत्तीसगढ़ में मौसम के दो रंग: रायपुर में आज 45°C का ‘ऑरेंज अलर्ट’, तो बस्तर में बारिश की फुहारें


