खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला मुख्यालय में स्थित सखी वन स्टाप सेंटर में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग सदस्य अधिवक्ता दीपिका शोरी की उपस्थिति में पीड़ित तीन पक्षकारों के मामले की सुनवाई रखी गई थी। जिसमें एक मामले के पीड़ित पक्षकार उपस्थित नहीं हुए, दो मामलों में एक अंतागढ़ के शिक्षक के दूसरे विवाह के मामले में पहली पत्नि ने भरण पोषण एवं अन्य किसी भी प्रकार से राशि या कृषि भूमि लेने से इंकार करते हुए अपने शिक्षक पति को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग पर अड़ी रही उन्हें अगली पेशी हेतु आयोग मुख्यालय में बुलाया गया है।
दूसरे मामले में वेवा बहु ने भरण-पोषण हेतु आयोग में निवेदन किया था, लेकिन सुनवाई के दौरान दोनों ही पक्षकार अपने अपने बातों में अड़े रहे इस प्रकरण को भी सुनवाई हेतु राज्य मुख्यालय रायपुर में अगली पेशी में बुलाया गया। सुनवाई के दौरान संरक्षण अधिकारी तुलसी मानिकपुरी, केंद्र प्रभारी काउंसलर प्रीति तिवारी, अधिवक्ता रेखा निषाद आदि उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग सदस्य अधिवक्ता दीपिका शोरी ने कहा कि हमारा पहला कार्य यह है कि किसी का भी घर न टूटे किसी भी पीड़ित पक्षकार को आयोग से मायूसी नहीं मिलती और त्वरित एवं निःशुल्क न्याय मिलता है। जिसे ध्यान में रखते हुए दाेनाे ही मामले में राज्य महिला आयोग मुख्यालय में बुलाया गया है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


