खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना नगरनार पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक महिला एवं एक पुरूष अपने कब्जे के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास जगदलपुर की ओर जाने वाले बस का इंतजार कर रहे है। सुचना पर आज रविवार दाेपहर में हमराह पुलिस टीम महिला स्टाप के साथ ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच. 63 के पास पहुंचकर देखे मुखबीर के बताये अनुसार एक महिला एवं एक पुरुष रोड किनारे बस का इंतजार करते हुये मिले। जिसे घेराबंदी कर पकडकर पुरूष व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम विजय सिंह ठाकुर पिता स्वराज सिंह ठाकुर एवं महिला ने अपना नाम संजना सिंह ठाकुर पति विजय सिंह ठाकुर दाेनाे निवासी दमूनाका पंजाब बैंक कालोनी जबलपुर मध्यप्रदेश बताये आरोपियों के अधिपत्य के बैग का तलाशी लेने पर 3 पैकेट सेलोटेप से लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 11.505 किग्रा. एवं एक नग मोबाईल को बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक संतोष सिंह, उनि सतीस यदुराज, सउनि सतीस तिवारी, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, रमेश पासवान, धरम कश्यप, म.प्र.आर. पीलेश्वरी साहु महिला आरक्षक थानेश्वरी कश्यप आरक्षक दशरू नाग का योगदान रहा।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


