खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के थाना आवापल्ली के अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र सीतापुर में बी/196 बटालियन केरिपु.बल के द्वारा कृष्णा कुमार यादव, (सहा.कमा.) के नेतृत्व में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना एवं केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी विकास एवं लाभकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं ग्रामीणों एवं प्रशासन के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है। आज के कार्यक्रम में ग्रामीणों को रेडियो सेट वितरित किए गये ताकि वे सूचना और जागरूकता से जुडे़ रह सके और मन की बात कार्यक्रम को सीधे सुन सके। साथ ही महिलाओं और बच्चो को कपड़े, खाने के लिए स्टील के बर्तनो एवं गिलास भी वितरण किया गया, इसके अतिरिक्त खेलकूद का सामान भी वितरित किया गया।
सीआरपीएफ. बी/196 बटालियन के कम्पनी कमांडर कृष्णा कुमार यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व और देश की एकता व अखंडता में अपनी भूमिका को लेकर प्रेरक व्याख्यान दिया और कहा कि सीआरपीएफ. सभी ग्राम व निवासियों की सुरक्षा, सम्मान, सहायता एवं सहयोग के लिए हमेशा प्रतिबद्ध एवं प्रयासरत है। सीआरपीएफ. स्थानीय प्रशासन एवं राज्य सरकार नए सुरक्षा कैम्प, जन सुविधा केन्द्र, सड़क, बिजली, पानी आदि उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। उन्हाेने आह्वान किया कि वे नक्सलियों के बहकावे ना आयें एवं अपने बच्चों को अच्छे भविष्य के लिए शिक्षा दिलवाये, केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें व एकजुट होकर देश के अग्रणी विकास में भागीदार बनें। इस दौरान सभी गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की ग्रामीणों ने जमकर प्रशंसा की और ग्रामीणों ने इस क्षेत्र में नक्सल की समस्या खत्म करने में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं पुलिस प्रशासन का हर सम्भव सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


