खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जगरगुंडा पुलिस और 150वीं वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय नक्सली रामा बोड़के को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली कई गंभीर वारदातों में शामिल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी रामा बोड़के पर ग्राम पूवर्ती में एक ग्रामीण की हत्या करने और मृतक के परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने का आरोप है। इस संबंध में थाना जगरगुंडा में नक्सल निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
इस मामले में अब तक 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश के लिए सघन अभियान जारी है। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है और उससे और भी अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


