नई दिल्ली। लॉर्ड्स टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया पहली पारी में अभी 242 रनों से पीछे है, केएल राहुल और ऋषभ पंत ने फिलहाल मोर्चा संभाला हुआ है। इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 387 रनों पर सिमटी थी, जिसमें जो रूट के दमदार शतक और जैमी स्मिथ की अर्धशतकीय पारी का भी अहम योगदान रहा। रूट ने 104 रन बनाए, जो उनके टेस्ट करियर का कुल 37वां शतक रहा।
दूसरे दिन इंग्लैंड ने 251/4 से अपने स्कोर को आगे बढ़ाया। दिन का खेल शुरू ही हुआ था, तभी कुछ देर बाद जसप्रीत बुमराह ने बेन स्टोक्स को 44 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। नई गेंद हाथ में आते ही बुमराह ने एक-एक कर बेन स्टोक्स, जो रूट और हैरी ब्रूक को क्लीन बोल्ड कर दिया। बुमराह के इन झटकों के कारण इंग्लैंड ने 271 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे।
इस बीच जैमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन बैठे। स्मिथ और कार्स ने मिलकर 84 रन जोड़ दिए। जहां इंग्लिश टीम के लिए एक समय 320-330 का स्कोर बना पाना भी मुश्किल लग रहा था, वहां स्मिथ और कार्स की पारी के दम पर इंग्लैंड 380 के पार जा पहुंची। स्मिथ ने 51 रन और कार्स ने 56 रनों की पारी खेली।
जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट झटके, जिससे उन्होंने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। कपिल देव ने भारत से बाहर टेस्ट क्रिकेट में 12 बार किसी एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए थे। वहीं बुमराह ने अब कुल 13वीं बार ऐसा करके कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है।
राहुल-पंत ने टीम इंडिया को संभाला
इंग्लैंड के लिए इस मैच में जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है, जो पिछले करीब चार साल में पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने शुरुआत में ही स्पीड और बाउंस के बलबूते यशस्वी जायसवाल को सिर्फ 13 के स्कोर पर आउट कर दिया। करुण नायर को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वो अपने 40 रनों को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। कप्तान शुभमन गिल भी सधे हुए अंदाज में खेल रहे थे, लेकिन क्रिस वोक्स ने उन्हें 16 के स्कोर पर आउट कर दिया।
केएल राहुल भारतीय टीम के लिए मजबूत दीवार बन गए हैं। वो दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 113 गेंदों में 53 रन बनाए हैं। उनके साथ ऋषभ पंत 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


