नई दिल्ली। अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह फिल्म न केवल अपने सितारों से सजी कलाकारों की टोली के लिए, बल्कि अपने अनोखे क्लाइमेक्स के लिए भी खूब चर्चा में रही थी। दरअसल फिल्म को दो वर्जन हाउसफुल 5ए और हाउसफुल 5बी के साथ रिलीज किया गया था और दिलचस्प बात ये थी कि दोनों का क्लाइमेक्स अलग-अलग है। मेकर्स के इस एक्सपेरिंमेंट को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसी के साथ ने ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म किया। वहीं अब ये ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘हाउसफुल 5’ ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर कब स्ट्रीम होगी?
जो लोग ‘हाउसफुल 5’ को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए हैं उनके लिए गुड न्यूज है कि वे अब घर बैठे आराम से इस कॉमेडी-थ्रिलर को एंजॉय कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये फिल्म जुलाई के लास्ट में ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है। जबकि कुछ अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’ एक अगस्त को ओटीटी पर आएगी। हालांकि इसे लेकर ऑफिशियल कंफर्मेशन होनी बाकी है। लेकिन चर्चा है कि जल्द ही इसका डिजिटल प्रीमियर होने की उम्मीद है।
‘हाउसफुल 5’ की क्या है कहानी
एक आलीशान क्रूज़ लाइनर पर सेट, हाउसफुल 5 कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर है। इसकी कहानी एक अरबपति की चौंकाने वाली मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने उत्तराधिकारी जॉली की घोषणा करता है तो क्रूज़ लाइनर पर मौजू तीन लोग अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के किरदार खुद को जॉली होने का दावा करते हैं। इसके बाद गलत पहचान, रिश्तों का ड्रामा और उथल-पुथल भरी उलझनों का एक रोलरकोस्टर शुरू होता है, जहां उनकी गर्लफ्रेंड (जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी) और सनकी इनवेस्टीगेटर्स की एक टीम सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करती है।
‘हाउसफुल 5’ स्टार कास्ट
तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित और फरहाद सामजी द्वारा को-राइट की गई, हाउसफुल 5 में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, डिनो मोरिया, फरदीन खान, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, रंजीत, श्रेयस तलपड़े, ध्वनि शर्मा, अर्चना ढेरिन, निकी अर्चना पूरन सिंह, बॉबी देओल और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकारों की टोली शामिल है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


