नई दिल्ली। कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो के साथ एक बार फिर वापसी कर चुके हैं। द ग्रेट इंडियन कपिल शो का तीसरा सीजर शुरू हो चुका है और उनके शो में सलमान खान आए थे। जहां पर कपिल ने सलमान के साथ ढेर सारी मस्ती की। शो का एक अनफिल्टर वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान बता रहे हैं कि उन्होंने करीना कपूर के बाथरुम में अपनी फोटो देखी थी। सलमान की ये बात सुनकर हर कोई चौंक जाता है।
सलमान खान के साथ कपिल शर्मा ने खूब मस्ती की। इस एपिसोड को बहुत लोग देख चुके हैं और हंसते-हंसते लोट-पोट हो रहे हैं। शो के एक सेशन में कपिल शर्मा सलमान को उनके फिल्मी लुक के अजीब-अजीब पोस्टर दिखाते हैं। जिसे देखने के बाद सलमान के साथ दोनों जज अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी खूब हंसते हैं।
करीना के बाथरुम में थी सलमान की फोटो
सारे पोस्टर देखने के बाद कपिल शर्मा सलमान खान से पूछते हैं कि आपने किसी वियर्ड जगह पर अपना पोस्टर देखा है। इसके जवाब में सलमान कहते हैं -‘हां देखा और मुझे बताया गया है कि करीना कपूर के बाथरुम में मेरी फोटो थी। उस समय में वो 8-9 साल की होंगी। फिर वो जैसे ही 15-16 साल की हुई तो वहां राहुल रॉय की फोटो लगी थी।’
सलमान खान शो में काफी फिट नजर आए। उन्हें इस लुक में देखकर फैंस काफी खुश हो गए। उन्होंने फिटनेस से लेकर अपनी फिल्मों कई चीजों के बारे में कपिल शर्मा से बात की। सलमान का ये अनफिल्टर अंदाज बहुत पसंद आया है। इस वीडियो को मिलियन में लोग देख चुके हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान आखिरी बार फिल्म सिकंदर में नजर आए थे। अब वो गलवान घाटी पर बेस्ड फिल्म की तैयारियां कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए सलमान अपनी बॉडी पर बहुत मेहनत कर रहे हैं।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


