मुंबई। फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर बड़ा ऐलान सामने आया है। डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने बताया है कि इस मैच अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म में चित्रांगदा सिंह को सलमान खान के अपोज़िट फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया है। भारत-चीन बॉर्डर पर हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म पहली बार होगी जब सलमान और चित्रांगदा एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
‘बैटल ऑफ गलवान’ में चित्रांगदा सिंह की एंट्री को लेकर डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा* कि उनका टैलेंट और स्क्रीन प्रेज़ेंस इस किरदार के लिए एकदम परफेक्ट है। अपूर्व ने कहा, “मैं हमेशा से चित्रांगदा के साथ काम करना चाहता था, खासकर जब मैंने उन्हें ‘हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी’ और ‘बॉब बिस्वास’ में देखा। हमें बेहद खुशी है कि वो ‘बैटल ऑफ गलवान’ की कास्ट का हिस्सा बन रही हैं। वह अपने किरदार में एक अनोखा मेल लेकर आती हैं – एक तरफ़ फेमिनाइन साइड और दूसरी तरफ़ मज़बूती, जो सलमान सर के गंभीर लेकिन शांत पर्सनेलिटी के साथ शानदार तालमेल बिठाएगी।
प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ऐसे चेहरे की तलाश में थे जो संघर्ष, भावुकता और नर्मी को एक साथ बखूबी दिखा सके और चित्रांगदा सिंह ने ये सभी खूबियां सहजता से पेश कीं। सूत्रों ने बताया कि लखिया उस वक्त खास तौर पर प्रभावित हुए जब उन्होंने इंडिया गेट पर खिंचवाई गई चित्रांगदा की कुछ तस्वीरें देखीं। उन तस्वीरों में उनकी स्वाभाविक गरिमा और शांत आकर्षण ने उस किरदार की आत्मा को बखूबी दर्शाया, जिसकी उन्हें तलाश थी। उनका गंभीर अभिनय का अंदाज़ और सधी हुई मौजूदगी ने उन्हें इस भूमिका के लिए एकदम सही विकल्प बना दिया।
बैटल ऑफ गलवान इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक बनती जा रही है, सिर्फ अपने दमदार विषय के लिए नहीं बल्कि नई और ताज़ा कास्टिंग के कारण भी। सलमान खान जहां लीड रोल में हैं, वहीं चित्रांगदा सिंह के इस फिल्म से जुड़ने से दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत में शुरू होने की संभावना है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


