खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।कलेक्टर एवं अध्यक्ष लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रन्थालय हरीश एस की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आज बुधवार काे लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रन्थालय के प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री हरीश ने कहा कि केंद्रीय ग्रन्थालय में पाठकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करें। उन्हें ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, आवश्यक पुस्तकें एवं समसामयिक पत्र-पत्रिकाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित इंटरनेट सुविधा की भी समुचित सुलभता कराया जाए।
बैठक में अधिक से अधिक पाठकों को ग्रन्थालय का लाभ प्रदान करने के सम्बन्ध में चर्चा की गई। साथ ही विद्युत के वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इनवर्टर की व्यवस्था के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। कलेक्टर ने केंद्रीय ग्रन्थालय में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था के निर्देश भी दिए। उन्होंने संपूर्ण भवन में विद्युत व्यवस्था के ऑडिट के निर्देश दिए। बैठक में ग्रन्थालय के साफ सफाई एवं परिसर के उद्यान के रख-रखाव के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर विपिन दुबे तथा प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’
- बस्तर में जनगणना कार्य को प्रभावी बनाने दी जा रही स्व-गणना की जानकारी


