नई दिल्ली। इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट मैच जीतना भारतीय क्रिकेट के लिए हमेशा खास रहा है। 2025 में एजबेस्टन में शुभमन गिल की कप्तानी में मिली 336 रनों की बड़ी जीत ने न सिर्फ भारत को सीरीज में बराबरी दिलाई है, बल्कि एक ऐतिहासिक मील का पत्थर भी रचा।इंग्लैंड के खिलाफ मिली इस जीत की सबसे खास बात यह रही कि एजबेस्टन में भारत को आखिरी बार जीत 1967 में नसीब हुई थी, और 58 साल बाद शुभमन गिल ने इस मैदान पर जीत दिलाकर इतिहास दोहराया है।
शुभमन गिल इंग्लैंड में टेस्ट जीतने वाले भारत के सातवें कप्तान बन गए हैं। इससे पहले भारत ने 1971 में इंग्लैंड में पहला टेस्ट जीता था। 54 सालों में अब तक भारत इंग्लैंड की सरजमीं पर 10 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज कर चुका है।
इंग्लैंड में भारत की टेस्ट जीतें
1. 1971 – ओवल
कप्तान- अजीत वाडेकर
भारत की पहली जीत इंग्लैंड में
2. 1986 – लॉर्ड्स और लीड्स
कप्तान- कपिल देव
एक ही दौरे पर दो शानदार जीत
3. 2002 – लीड्स
कप्तान- सौरव गांगुली
पारी और 46 रन से भारत की शानदार जीत
4. 2007 – नॉटिंघम
कप्तान- राहुल द्रविड़
भारतीय टीम 7 विकेट से जीती
5. 2014 – लॉर्ड्स
कप्तान- एमएस धोनी
भारत ने इंग्लैंड को 95 रन से हराया
6. 2018 – नॉटिंघम,
2021 – लॉर्ड्स और ओवल
कप्तान- विराट कोहली
भारतीय टीम की कुल 3 जीत, जो इंग्लैंड में किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा हैं।
7. 2025 – एजबेस्टन
कप्तान- शुभमन गिल
भारत की इंग्लैंड के खिलाफ10वीं जीत और 58 साल बाद एजबेस्टन के मैदान पर पहली जीत।
भारत ने इंग्लैंड में अब तक 10 टेस्ट मैच जीते हैं। विराट कोहली ने इनमें से 3 टेस्ट जीत अपने नाम की हैं, जो कि इंग्लैंड में किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा हैं। वहीं शुभमन गिल ने एजबेस्टन में 58 साल बाद भारत को जीत दिलाकर इतिहास रच दिया है और खुद को दिग्गजों की लिस्ट में शामिल कर लिया है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


