खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच 4 जुलाई काे हुई मुठभेड़ में एक पुरूष नक्सली का शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त नक्सलियाें के स्नाइपर 8 लाख का इनामी बटालियन नंबर 1 की कंपनी नंबर 2 का डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई है। सर्चिग में मारे गये नक्सली के शव के साथ 1 नग .303 रायफल तथा 5 नग जीवित राउंड, एके-47 का मैग्जीन व 59 नग जीवित राउंड, नक्सली वर्दी 1 जोड़ी, कोडेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, डेटोनेटर, नक्सली पिट्ठू, नक्सली साहित्य, रेडियो व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुआ है।
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि, जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियाें की माैजूदगी की सूचना मिली थी। जिस पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 202, कोबरा 210 और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को 4 जुलाई से सर्च ऑपरेशन पर भेजा गया था। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ होती रही। उन्हाेने बताया कि मृत नक्सली की पहचान 8 लाख का इनामी सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई है, जो पीएलजीए बटालियन नंबर 1 की कंपनी नंबर 2 का डिप्टी कमांडर के रूप में टेकलगुड़ियम क्षेत्र में सक्रिय था। सोढ़ी कन्ना धरमारम कैंप पर हमले सहित कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। वह सीसीएम माड़वी हिडमा का सहयोगी था, और बटालियन में स्नाइपर के रूप में कार्यरत था। उसके मारे जाने से नक्सली संगठन को स्नाइपर क्षमताओं के लिहाज से भारी क्षति हुई है।
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2024 में प्राप्त निर्णायक सफलताओं को आगे बढ़ाते हुए, वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग में नक्सलियाें के विरुद्ध सुरक्षा बलों द्वारा सघन, रणनीतिक एवं निरंतर अभियान संचालित किए जा रहे हैं। बीते 18 महीनों (2024–25) में अब तक 415 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्हाेने बताया कि भीषण वर्षा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले मानसून के इस चुनौतीपूर्ण दौर में भी सुरक्षाबलों की सक्रियता, सतर्कता और समर्पण में कोई कमी नहीं आई है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप
- गर्मियों का सुपरफूड: स्वाद और सेहत से भरपूर ‘भिंडी’ के औषधीय लाभ
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत


