खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में मुखबिर के आसूचना पर थाना चिंतलनार से जिला बल एवं 223 वाहिनी सीआरपीएफ बल की संयुक्त पार्टी काे ग्राम तिम्मापुरम व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे।
अभियान के दौरान ग्राम तिम्मापुरम की घेराबंदी कर थाना चिंतलनार के प्रकरण में फरार चल रहे जगरगुण्डा एरिया कमेटी के सक्रिय 2 नक्सलियों हेमला सुक्का पिता हेमला भीमा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 35 वर्ष निवासी तिम्मापुरम, एवं तेलाम हड़मा पिता स्व. जोगा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम तिम्मापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों नक्सली थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत 19 जून 2025 को ग्राम तिम्मापुरम के ग्रामीण मुचाकी हितेश पर मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की नीयत से लाठी-डण्डे से मार-पीट करना एवं रस्सी से गला घोंटा गया। ग्रामीण मुचाकी हितेश को मृत समझ कर अधमरा छोड़कर फरार हाे जाने की वारदात में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रहे है। घटना के संबंध में थाना चिंतलनार में अपराध क्रमांक 06/2025 धारा 109, 190, 191, 140, 391 भारतीय न्याय संहिता, 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त घटना में संलिप्ता अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।
Trending
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप
- गर्मियों का सुपरफूड: स्वाद और सेहत से भरपूर ‘भिंडी’ के औषधीय लाभ
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘डबल अटैक’: रायपुर-दुर्ग समेत 11 जिलों में लू का कहर, बस्तर में राहत की बौछारें


