खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियाें के द्वारा लगाये गये प्रेसर आईईडी विस्फाेट में कोंटा के एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे बलिदान हो गए थे। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एनआईए की टीम ने कोंटा इलाके के कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारियों को शक है कि इन्हाेने 10 जून की हमले में नक्सलियों की मदद की थी।
वहीं मौका-ए-वारदात से करीब 1 किमी के दायरे में मोबाइल लोकेशन व किए गए कॉल की जानकारी भी खंगाली जा रही है। एनआईए मामले में गहनता से जांच कर रही है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि पूछताछ के लिए एनआईए ने कुछ लोगों को बुलाया है, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गौरतलब है कि 10 जुन को सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा लगाये गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव गिरपुंजे बलीदान हो गए । साथ ही इस धमाके में सब-डिवीजनल पुलिस अधिकारी भानुप्रताप चंद्राकर भी इसकी चपेट में आ गए थे। वहीं कोंटा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला घायल हुए थे। नक्सलियों ने योजना बनाकर फंदीगुड़ा के पास एक क्रेशर प्लांट में लोडर मशीन को आग के हवाले कर दिया था, साथ ही वहां आईईडी लगा दिया था। सुबह मामले की जांच करने पहुंची पुलिस के जवानों की टीम इसकी चपेट में आ गयी थी इस हमले में एएसपी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत कोंटा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Trending
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप
- गर्मियों का सुपरफूड: स्वाद और सेहत से भरपूर ‘भिंडी’ के औषधीय लाभ
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘डबल अटैक’: रायपुर-दुर्ग समेत 11 जिलों में लू का कहर, बस्तर में राहत की बौछारें


