खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। देश भक्त, राष्ट्र चिंतक, अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध गायक, चित्रकार बाबा सत्यनारायण मौर्य एक देशभक्त कलाकार है, जो अपनी कलाओं के माध्यम से राष्ट्र जागरण में लगे हुए है। विश्व के एक मात्र ऐसे कलाकार है, जो भारत माता की आरती का मनोरम, मन को मोहने वाला कर्यक्रम करते है।बाबा सत्यनारायण मौर्य शनिवार काे बस्तर गाेंचा महापर्व के बाहुड़ा गाेंचा पूजा विधान एवं कपाटफेड़ा पूजा विधान मेंं शामिल हाेकर दर्शन पुण्य- लाभ के बाद देर रात्री तक बस्तर गाेंचा महापर्व के सांस्कृतिक मंच से भारत भक्ति संस्थान के माध्यम से स्वामी विवेकानंद, भगवान श्रीराम की पेंटिग बनाया और अपने चिरपरिचित अंदाज में देश भक्ति की बाते श्राेताओं के समक्ष रखा।उन्हाेने कार्यक्रम के अंत में बस्तर गाेंचा महापर्व के अवसर पर विशेष ताैर पर भगवान श्रीजगन्नथ, सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी के मनमाेह पेंटिग बनाकर भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी का वंदन किया, और वहां माैजूद श्राेताओं-श्रृद्धालुओं काे इसके साथ जाेड़ते हुए सभी काे शामिल कर जगदलपुर एवं बस्तर संभाग के निवसियाें काे अपने पर गर्व करने एवं मातृ शक्ति काे अपनी शक्ति से आत्मसात का संदेश दिया। उन्हाेने जगदलपुर के श्राेताओं से अगले बार तीन दिन का कार्यक्रम करने की इच्छा व्यक्त किया है।
सर्व हिंदू समाज के सचिव रंजीत पांडे ने बताया कि बाबा सत्यनारायण मौर्य का बस्तर गाेंचा महापर्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम सुनिश्चित नही था, बस्तर गाेंचा महापर्व के अवसर पर उनके बस्तर प्रवास पर जगदलपुर पंहुचने पर सर्व हिंदू समाज एवं 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अनुराेध पर उन्हाेने इस कर्यक्रम के लिए अपनी सहमित देकर अपने अंदाज में अनेको विषयों जिसमें भगवान श्रीजगन्नाथ, श्रीराम शिव पार्वती, विरांगना रानी लक्ष्मीबाई एवं बस्तर की हरियाली क उल्लेख कर पर्यावरण, भारतीय इतिहास काे गीत, संगीत, कवितायें, पेंटिंग, हास्य, नृत्य आदि अनेको विधाओं काे सहज अंदाज में प्रस्तुत किया।
Trending
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘डबल अटैक’: रायपुर-दुर्ग समेत 11 जिलों में लू का कहर, बस्तर में राहत की बौछारें
- “विपक्ष की निंदा के लिए सरकारी खजाने पर बोझ”- दीपक बैज
- मुख्यमंत्री साय आज कर्मा महोत्सव में होंगे शामिल
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात


