खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के एक शिक्षक को उसके ही स्कूल में जाकर मारपीट कर अपहरण करने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने अपहृत शिक्षक को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया वहीं सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूरा मामला दुर्ग जिले के बोरी थाना अंतर्गत ग्राम पुरदा का है जहां स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षक दीपक देशलहरे को पैसे के लेन-देन के मामले में लालबाग राजनांदगांव निवासी खरिमन दास बंजारे सुमित कुमार बंजारे, गोकुल निर्मलकर एवं सावित्री बंजारे ने आकर विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। काफी देर तक मारपीट करने के बाद आरोपियों ने शिक्षक को जबरदस्ती अपनी कार में बैठा लिया और ले गए। साथ ही शिक्षक की मोटरसाइकिल भी छीनकर अपने साथ ले गए।
घटना के दौरान शिक्षक ने किसी तरह अपनी पत्नी को फोन पर जानकारी दी, जिसके बाद पत्नी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर दी और कर दी और सघन तलाश अभियान चलाया। कुछ ही घंटों में पुलिस ने शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 83/2025 के तहत धारा 140, 308(5), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


