नई दिल्ली। केला हर मौसम में बिकने वाला फल है। छोटा हो या बड़ा, हर कोई इसे खुशी से खाता है। इसे खाते ही शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ही केले के अलग-अलग रंग कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन कई लोग केले को हरा या दाग लगा देख खाने से बचते हैं। जबकि इसका हर रंग यानी इसके पकने की हर स्टेज अलग फायदा करती है।
हरा केला करे वजन कम
आपने अक्सर कई लोगों को कहते सुना होगा कि केला खाने से वजन बढ़ता है, शुगर भी बढ़ती है लेकिन हरा केला खाने से ऐसा कुछ नहीं होता है। आयुर्वेद आचार्य डॉ. एस. पी. कटियार कहते हैं कि हरा केला यानी कच्चा केला डायबिटीज के मरीज या मोटापे के शिकार लोग खा सकते हैं। इससे खून में ना शुगर बढ़ती है और ना वजन। डायबिटीज के मरीज दिन में एक बार आधा केला दोपहर में खा सकते हैं। इसके साथ दही या नट्स खाएंगे तो ब्लड में शुगर अचानक नहीं बढ़ती। कच्चा केला हाई रेसिस्टेंट स्टार्च युक्त होता है जो धीरे-धीरे पचता है। वहीं ये प्रोबायोटिक्स का अच्छा सोर्स होता है जिससे पेट की सेहत अच्छी रहती है।
हल्का पीला केला बढ़ाए ताकत
केला जब धीरे-धीरे पकने लगता है तो हल्का पीले रंग का होने लगता है। इसमें फाइबर ज्यादा और शुगर कम होती है। इस तरह का केला सुबह के वक्त स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। इसे वर्कआउट से पहले भी खा सकते हैं। इससे एनर्जी तुरंत बूस्टर होती है। ये आयरन और पोटैशियम का अच्छा सोर्स होता है। पोटैशियम ज्यादा होने से इस तरह का केला ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए ये फायदेमंद है। लेकिन अगर किडनी के मरीज हैं तो इससे बचें। फाइबर होने की वजह से इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। डायबिटीज के मरीज इसे ड्राई फ्रूट्स या सीड्स के साथ आधा खा सकते हैं।
पका हुआ पीला केला मूड करे अच्छा
जब केला पूरी तरह पक जाता है और पीले रंग का दिखने लगता है तो इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स बढ़ जाते हैं। इससे बॉडी में फ्री रेडिकल नहीं रहते। इससे स्किन अच्छी होती है। झुर्रियां समय से पहले नहीं पड़तीं। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है या अल्सर है, उनके लिए इस तरह का केला खाना फायदेमंद है। इसमें नेचुरल शुगर होती है इसलिए डायबिटीज वालों को इस अवस्था में केला नहीं खाना चाहिए। अगर मूड खराब है या उदासी घेर रही है तो यह केला खाएं। इससे सेरोटोनिन का हार्मोन रिलीज होता है और मूड अच्छा हो जाता है।
भूरे दाग वाला केला
जब केला पक जाता है तो उसके बाद उस पर भूरे रंग के दाग पड़ने लगते हैं। इस केले में विटामिन की मात्रा कम होने लगती है लेकिन ये इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेस्ट है। जो लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। सर्दी, खांसी, जुकाम सताता है तो उनके लिए यह केला फायदेमंद है। यह ज्यादा मीठा होता है जो जल्दी एनर्जी देता है। जो लोग खिलाड़ी हैं, उन्हें इसे खाना चाहिए।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


