खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे अपने निवास सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 11:55 बजे मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर पहुंचेंगे। दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक वे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे।
यह बैठक राज्य में डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री 3:00 से 5:00 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शाम 5:00 बजे वे मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:25 बजे अपने निवास, रायपुर लौटेंगे, जहां उनका शेष कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


