खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले से एक बेहद संवेदनशील और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहलाई में शिवनाथ नदी के किनारे एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव एक नवजात बालक का है। इस घटना की जानकारी सबसे पहले ग्रामीणों को तब हुई जब वे सुबह नदी किनारे गए और वहां एक कपड़े में लिपटा हुआ शव देखा। नवजात के शव को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
दरअसल ग्राम मोहलाई में शिवनाथ नदी के किनारे एक नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चूरी भेज दिया। पूरे घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश और हैरानी का माहौल बना हुआ है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिससे इस बात का पता लगाया जा सके कि नवजात को वहां किसने और कब छोड़ा।
दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम मोहलाई में एक नवजात शिशु का शव मिला है। फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की वास्तविक जानकारी सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही अस्पतालों में भी जानकारी ली जा रही है कि हाल ही में किसी नवजात की डिलीवरी हुई है या किसी महिला ने बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल छोड़ा हो।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह मामला शिशु हत्या का है या किसी मजबूरी का नतीजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


