खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज जिला कार्यालय परिसर में शहर की दो श्रमिक महिलाओं को ई-रिक्शा की चाबी सौंपी। श्रम विभाग की दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत श्रीमती सुनीता गोंड एवं चित्ररेखा देवांगन को चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दी। श्रम विभाग की इस कल्याणकारी योजना के तहत जिले में पिछले लगभग डेढ़ साल में 33 श्रमिक महिलाओं को ई-रिक्शा वाहन प्रदान किया गया है। महिलाएं इससे प्राप्त आमदनी से अपने बच्चों की बेहतर पढ़ाई के साथ ही सुगमता से अपनी आजीविका चला रही हैं।
योजना के तहत प्रत्येक महिला को श्रम विभाग के सौजन्य से एक-एक लाख रूपए की अनुदान सहायता राशि मिली है। सहायक श्रमायुक्त श्रीमती ज्योति शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में कम से कम तीन वर्ष पूर्व पंजीकृत महिला श्रमिकों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाती है। महिला का ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, बैंक खाता, ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र के साथ ऑनलाईन आवेदन करना होता है। इस अवसर पर विधायक धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


