नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 2 जुलाई से दूसरा टेस्ट बर्मिंघम में शुरू हो रहा है। मैच से पहले अनुभवी खेल लेखक विजयन बाला ने भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल का समर्थन किया और कहा कि अगर उन्हें समर्थन मिला तो वह देश के लिए सफल कप्तानी करेंगे।
बतौर कप्तान शुभमन गिल के करियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 147 रन बनाए, 4 और भी शतक इस मैच में लगे लेकिन भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में सवाल उठ रहा हैं कि क्या शुभमन गिल टेस्ट में भारत को सफल नेतृत्व दे पाएंगे।
समाचार एजेंसी आईएएनएस बात करते हुए विजयन बाला ने कहा, “विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन जैसे खिलाड़ी अब टीम का हिस्सा नहीं हैं। हर खिलाड़ी को एक दिन रिटायर होना है। पहले भी बड़े क्रिकेटर रिटायर हुए हैं लेकिन क्रिकेट खत्म नहीं हुआ। हमें अब नई पीढ़ी को देखना चाहिए। शुभमन गिल एक विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं। वह एक लीडर रहे हैं और अगर उन्हें उचित समर्थन और प्रोत्साहन दिया जाए तो वह भारत का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर सकते हैं।”
बाला ने कहा कि गिल को अपने फैसले लेने की जरूरत है। आने वाले दिनों में ऐसा होता हुआ दिखेगा। भारत में क्रिकेट के किसी भी क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। इंग्लैंड गई टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है, इस आधार पर टीम के भविष्य का आकलन नहीं होना चाहिए। हमें उन्हें समय देना चाहिए। भारतीय क्रिकेट का भविष्य पहले से बेहतर नहीं तो पहले जितना ही अच्छा जरूर होगा।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


