खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर जी के नेतृत्व में लाखेनगर मंडल ने प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेंद्र शुक्ला, डॉ रवि राठी, डॉ संदीप परिहार, डॉ लालवानी, डॉ जेपी विश्वकर्मा,सहित अन्य डॉक्टरों के हॉस्पिटल,क्लीनिक जाकर शाल श्रीफल पुष्प गुच्छ से सम्मान किया
जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि हर साल एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस National Doctors Day) मनाया जाता है। ये दिन उन डॉक्टरों को समर्पित होता है जो हमारी सेहत का ध्यान रखते हैं। ये हमें नया जीवनदान देते हैं। साथ ही हमें बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। हल्का सा भी हम अगर बीमार पड़ते हैं ताे तुरंत ही डॉक्टर के पास भागते हैं। यही कारण है कि डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर अली लाखेनगर मंडल अध्यक्ष सचिन सिंघल की पूरी टोली पूर्व मंडल अध्यक्षद्वय श्री महेश शर्मा जी,श्री रामकिंकर सिंह जी,श्री विकास अग्रवाल जी,श्री रतिकांत साहू जी,श्री भूषन साहू जी,श्री रमेश पटले जी,श्री दिगम्बर चौधरी जी,श्री राजेश मिश्रा,श्री विकास सिंह ठाकुर,श्री लीलाध्वज ठाकुर जी उपस्थित हुए। डॉ सुरेंद्र शुक्ला जी को उनके सेवा भाव के लिए बहुत-बहुत साधुवाद एवं धन्यवाद दिए।।
Trending
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण
- दुर्ग पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: गोवा से छत्तीसगढ़ तक फैले अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश: 5 आरोपी गिरफ्तार


