खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सहकारी बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर एक युवती के साथ ठगी का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल अहिवारा निवासी प्रार्थिया ज्योति साहू ने नंदिनी थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी कि, जयकुमार वर्मा द्वारा सहकारी मर्यादित अपेक्स बैंक में प्रबंधक के पद में भर्ती करवा देगा। इसके लिए उसे 6 लाख रुपए देने पड़ेंगे।
नौकरी के लालच में वर्ष 2023 से 2024 के बीच कुल 6 लाख रुपए प्रार्थिया के द्वारा नगद दिए गए थे। काम नहीं होने पर जब प्रार्थिया ने पैसों की मांग की गई तब रिसाली निवासी आरोपी जय कुमार वर्मा द्वारा 10 और 12 मई 2025 के दो लाख रुपए के दो चेक उसे दे दिया। इसके बाद जब उसके द्वारा दिए चेक को जय वर्मा के खाते में लगाया गया, तो वह बाउंस हो गया। प्रार्थिया के साथ धोखाधड़ी किए जाना पाए जाने पर इधर नंदिनी नगर थाना पुलिस ने विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending
- मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन: जरूरतमंद तक पहुँची राहत
- सफलता की नई इबारत: ग्राफ्टेड टमाटर ने बदली किसान दुबेलाल की तकदीर, धान के मुकाबले कमाया कई गुना मुनाफा
- “रामराज्य की स्थापना के लिए ब्राह्मण अपनी शक्तियों का करें आह्वान”- देवेश मिश्रा
- इंद्रावती पर ‘रेत माफिया’ का सर्जिकल स्ट्राइक: करोड़ों के वारे-न्यारे और प्रशासन की नींद
- बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज ठेकेदार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
- अबूझमाड़ की नन्ही धड़कनों को मिला नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से पारुल की सफल वापसी
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश


