खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आज सुबह बूढ़ा तालाब में एक नवजात शिशु की तैरती हुई लाश मिली। जानकारी के अनुसार, तालाब के पास रहने वाले स्थानीय लोगों ने पानी में नवजात को तैरते हुए देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में लाश अपने आप किनारे आ गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह आशंका जताई जा रही है कि किसी ने नवजात को जन्म के बाद तालाब में फेंक दिया होगा।
फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के अस्पतालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चा किसका था और उसे तालाब में किसने फेंका। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Trending
- मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन: जरूरतमंद तक पहुँची राहत
- सफलता की नई इबारत: ग्राफ्टेड टमाटर ने बदली किसान दुबेलाल की तकदीर, धान के मुकाबले कमाया कई गुना मुनाफा
- “रामराज्य की स्थापना के लिए ब्राह्मण अपनी शक्तियों का करें आह्वान”- देवेश मिश्रा
- इंद्रावती पर ‘रेत माफिया’ का सर्जिकल स्ट्राइक: करोड़ों के वारे-न्यारे और प्रशासन की नींद
- बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज ठेकेदार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
- अबूझमाड़ की नन्ही धड़कनों को मिला नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से पारुल की सफल वापसी
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश

