खबर वर्ल्ड न्यूज – हेमलता निषाद, पाटन।नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन भारती सोनबेर के द्वारा जामगांव आर में महिलाओं को सिलाई एवं पार्लर का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है।
कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में बहनों ने हिस्सा लिया और प्रशिक्षण का लाभ उठाया। संगठन की सदस्याओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई के दौर में अब एक व्यक्ति की आमदनी से घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है, ऐसे में महिलाओं को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनना जरूरी है। बहनों ने आगे और भी प्रशिक्षण प्राप्त करने की इच्छा जताई है, जिस पर संगठन द्वारा प्रशिक्षण अवधि बढ़ाने का आश्वासन भी दिया गया।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बहनों के नाम:
साधना (बासीन), खिलेश्वरी (बटरेल), इंद्रानी धनकर (औसर), रोशनी चतुर्वेदी (औसर), जया यादव (रीवागहन), माहेश्वरी निषाद (जामगांव), मनीषा साहू (बटरेल), मंजूलता साहू (उमरपोटी), दीपिका सिंह (सुरपा), बसंती साहू (जामगांव), ओमीन सेन (जामगांव), मालती हिरवानी (नवागांव), पुष्पा देवांगन (जामगांव), लता साहू (भरर), नीतू साहू (बोरवाय), टिकेश्वरी बाई (रीवागहन), सीमा सेन (जामगांव), पूर्णिमा श्रीवास (जामगांव), मनीषा साहू (रनचिरई)।
प्रशिक्षण देने वाली प्रशिक्षिकाएं:
धारणी यादव (तेलीगुंड्रा) एवं रत्ना देशलहरे (रानीतराई)।
संगठन की ओर से सभी बहनों को शुभकामनाएं और बधाई दी गई। यह पहल क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।


