नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका और जिंबाब्वे के बीच कल यानी 28 जून से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच बुलावायो के क्वीन स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टेंबा बावुमा को टीम में शामिल नहीं किया गया है। साउथ अफ्रीका ने बावुमा की ही कप्तानी में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता था। हालांकि अब उनकी जगह भारतीय मूल के केशव महाराज को कप्तान बनाया गया है।
टेंबा क्यों हो गए बाहर?
बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया था। इसी दौरान बावुमा चोटिल हो गए थे। बावुमा के हैमस्ट्रिंग में खिचांव आ गया था। इसी वजह से बावुमा जिंबाब्वे के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए।
भारतीय मूल के केशव महाराज को मिली कप्तानी
बावुमा की गैर-मौजूदगी में साउथ अफ्रीका टीम की कप्तानी भारतीय मूल के केशव महाराज को दी गई है। केशव के पूर्वज भारत के रहने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केशव के पूर्वज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले थे। वो साल 1874 में साउथ अफ्रीका चले गए थे। साउथ अफ्रीका के डरबन में जन्म होने के बाद भी, केशव अपने देश के जड़ों से जुड़े हुए हैं। वो भगवान हुनमान के भक्त हैं। केशव हर भारतीय की तरह भारत के सभी त्योहार मनाते हैं।
पहले टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने टीम का किया एलान
बावुमा के अलावा एडन मार्करम, रायन रिकल्टन, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी जैसे सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं है। इन सभी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। उनकी जगह टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। जिसमें डेवाल्ड ब्रेविस, लुआन डी प्रिटोरियस और क्वेन मफाका का नाम शामिल है।
साउथ अफ्रीका प्लेइंग-11: टोनी डी जोर्जी, मैथ्यू ब्रीत्जके, वियान मुल्डर, डेविड बेडिंघम, लुआन डी प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज (कप्तान), कोडी यूसुफ, क्वेन मफाका।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


