नई दिल्ली। आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म की शुरुआत अच्छी हुई थी और फिर इसने ऐसी रफ्तार पकड़ी की हर कोई हैरान रह गया। क्या वीकेंड और क्या वीकडेज इस फिल्म ने हर दिन सॉलिड कमाई की है। जहां ये कहा जा रहा था कि ‘सितारे जमीन पर’ टिकट खिड़की पर खास परफॉर्म नहीं कर पाएगी वहां इसने हर प्रीडिक्शन को गलत साबित किया और दर्शकों का दिल जीत लिया। अब ये फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है। चलिए जानते हैं ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है>
‘सितारे जमीन पर’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
‘सितारे जमीन पर’ आमिर खान की तीन साल के ब्रेक के बाद कमबैक फिल्म है। इस मूवी के कंटेंट और स्टार कास्ट की दमदार एक्टिंग की इतनी तारीफ हो रही है कि दर्शक सिनेमाघरों तक खींचे चले आ रहे हैं।इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर ही 57 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। इसके बाद वीकडेज में भी इसने ऐसा दम दिखाया कि हर कोई हैरान रह गया। इसने नॉन हॉलीडे पर भी 5 करोड़ से ज्यादा की रेंज में ही कलेक्शन किया है जो किसी भी फिल्म के लिए काफी प्रभावशाली कलेक्शन है। इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो
‘सितारे जमीन पर’ का पहले हफ्ते की कमाई 88.9 करोड़ रुपये रही।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान स्टारर फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 6.50 करोड़ का कारोबार किया है।
इसी के साथ ‘सितारे जमीन पर’ की 8 दिनों की कुल कमाई अब 94.40 करोड़ रुपये हो गई है।
‘सितारे जमीन पर’ ने वसूल लिया बजट
‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया हुआ है। इस फिल्म की लागत 90 करोड़ रुपये है और इसने रिलीज के 8 दिनों में ही 95 करोड़ का कलेक्शन कर अपने बजट ये ज्यादा वसूल कर लिया है।
‘सितारे जमीन पर’ 100 करोड़ी बनने से इंचभर दूर
‘सितारे जमीन पर’ ने कमाल कर दिया है। इस फिल्म ने रिलीज के महज आठ दिनों में 95 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं अब ये 100 करोड़ी बनने से महज 5 करोड़ रुपये दूर रह गई है। शनिवार को फिल्म इस आंकड़े को भी पर कर लेगी और इसी के साथ ये साल की छठी 100 करोड़ी फिल्म बन जाएगी।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


