खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश के वन मंत्रालय के निर्देशानुसार मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर वृत्त आरसी दुग्गा और डीएफओ बस्तर उत्तम गुप्ता के मार्गदर्शन और एसडीओ बस्तर और वन परिक्षेत्र अधिकारी करपावंड सौरभ रजक के नेतृत्व में वन परिक्षेत्र करपावंड के परिसर गोटीगुडा के कक्ष क्रमांक आरएफ 1135 नया 155 में अवैध कटाई और अवैध अतिक्रमण के आरोप में 3 आरोपियों बलदेव काेर्राम, धरम काेर्राम, एवं सोमन सिंह के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 और लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 के तहत पीओआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कसर्यवाही उपरांत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जहां से उन्हें 8 जुलाई तक न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल जगदलपुर में दाखिल कर दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल विवेक जायसवाल, परिक्षेत्र सहायक बालकदास बघेल, बनसिंह कर्मा, कमलोचन बघेल, महेश पांडे, दिनेश आलम और बीट फील्ड ऑफिसर मंगल कश्यप, कलमू देवा, तुलेश बघेल, सोनाधर मौर्य, रघुनाथ नाग, वन प्रबंधन समिति गोटीगुडा के सदस्य और परिक्षेत्र के सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे।
वहीं बस्तर वन मंडल के ही दरभा वन परिक्षेत्र में भी वन भूमि पर अतिक्रमण करते हुए दो ट्रेक्टर को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। वन विभाग के द्वारा चलाए जा रहे अभियान से वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।
Trending
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR
- मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक


