खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। डौंडी परिक्षेत्र के पेवारी गांव में परकुलेसन टैंक का निरीक्षण करने गए डिप्टी रेंजर, वन पाल, दो फॉरेस्ट गार्ड पर हमला मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया, ग्रामीणों के हमले से डिप्टी रेंजर समेत 4 वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में इलाज कराया गया, जिसके बाद वन विभाग के आला अधिकारी थाने पहुंचे और 6 नामजद के साथ अन्य ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डौंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सोमनाथ, बेदूराम, अर्जुन, तुलसीराम, तुलाराम और भोलाराम शामिल हैं। साथ ही अन्य लोगों की जांच के बाद गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
बता दें कि डौंडी परिक्षेत्र के ग्राम पेवारी में वन विभाग भू-जल स्तर बढ़ाने शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत परकुलेसन टैंक का निर्माण कराया जा रहा था। जिस जगह कार्य कराया जा रहा वह जमीन वन विभाग की है, जिस पर ग्रामीणों ने कब्जा किया हुआ था। इस जमीन को कब्जा मुक्त कराकर वन विभाग काम करा रहा था।
कुछ लोगों को गांव में वन अधिकारी पट्टे का वितरण भी किया जा चुका है। इसी वजह से ग्रामीण चाहते थे कि जिस जमीन पर उन्होंने कब्जा किया है उसका पट्टा मिल जाए, लेकिन वन विभाग के काम कराने से भविष्य में उनको पट्टा नहीं मिल पाएगा। इसी डर से ग्रामीणों ने वन विभाग के सरकारी काम में बाधा डालते हुए वन कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था और बंधक भी बना लिया था।
Trending
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR
- मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक
- प्रदेशवासियों को झुलसाएगी गर्मी, रायपुर में ‘ऑरेंज अलर्ट’: 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा


