खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वाराणसी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) की 25वीं बैठक में भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने भी सहभागिता की। बैठक में क्षेत्रीय समन्वय, समावेशी विकास, आंतरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, पर्यटन को बढ़ावा देने और केंद्र-राज्य के बीच बेहतर तालमेल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी और निर्णायक कदम है। बैठक में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस प्रकार की बैठकें आपसी सहयोग को बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास के लिए साझा दृष्टिकोण तैयार करने में मददगार साबित होती हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को
- 50 हजार से अधिक परिवारों के ‘अपना घर’का सपना हुआ साकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील


