नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि अब टीम इंडिया के हेड कोच को लेकर महासंग्राम देखने को मिल सकता है। दरअसल, पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भारतीय टीम का हेड कोच बनने की इच्छा जाहिर की है। साथ ही गांगुली ने राजनीति में जाने और मुख्य मंत्री बनने की सभी खबरों को खारिज कर दिया है।
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने राजनीति में प्रवेश से इनकार कर दिया है, लेकिन उन्होंने कहा कि भारतीय टीम का कोच बनने से उन्हें ऐतराज नहीं है। जुलाई में 53 साल के होने जा रहे दादा 2018-19 और 2022 -24 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के टीम निदेशक रहे।
जब सौरव गांगुली से पूछा गया कि क्या वह भारतीय टीम का कोच बनना चाहेंगे। इसके जवाब में दादा ने पॉडकास्ट इंटरव्यू में कहा, “मैंने इसके बारे में सोचा नहीं है, क्योंकि मैं अलग अलग भूमिकाओं में रहा हूं। मैंने 2013 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना छोड़ा और फिर बीसीसीआई अध्यक्ष बन गया।”
दादा से जब कहा गया कि वह भारत का कोच बनकर और भी योगदान दे सकते थे, तो गांगुली ने कहा, “देखते हैं कि आगे क्या होता है। मैं अभी 50 (सही उम्र 53) साल का ही हूं। देखते हैं कि क्या होता है। मुझे कोच बनने से ऐतराज नहीं है। देखते हैं।”
अब यह तो तय हो गया है कि वह राजनीति में नहीं उतरने वाले हैं। यह पूछने पर कि पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले क्या वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ेंगे। इस पर उन्होंने मुस्कुराकर कहा। “मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है।” फिर दादा से पूछा गया कि अगर उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाये जाने की पेशकश की जाये तो? इस पर भी उन्होंने कहा, “मेरी कोई रूचि नहीं है”
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


