खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में पर्रकुलेशन टेंक का निरीक्षण करने पेवारी गांव पहुंची वन विभाग की टीम पर बड़ी संख्य में ग्रमाीणों ने हमला कर दिया। 50 से 60 की संख्या में ग्रामीणों ने लाठी-डंडे के साथ हमला किया, जिसमें चार वनकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं हमले में 5-7 महिलाएं को भी चोटें आई है। टीम को जान बचाकर वहां से भागना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, डीप्टी रेंजर, वनपाल, दो फॉरेस्ट गार्ड की टीम डौंडी वन परिक्षेत्र अंतर्गत पेवारी कक्ष क्रमांक 156 में पर्रकुलेशन टैंक का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान अचानक लगभग 50 से 60 की संख्या में ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से टीम पर हमला कर दिया। घटना के दौरान टीम के साथ ड्राइवर और दो चौकीदार भी मौजूद थे। हमले में चारों वनकर्मी घायल हो गए। ग्रमीणों ने कक्ष क्रमांक 156 में काम करने वाली 5-7 महिलाओं पर भी हमला किया। सभी ने भागकर अपनी जान बचाई।
घायलों को डौंडी स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। वहीं मामले में वन विभाग की ओर से डौंडी थाना में हमला करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। वहीं ग्रमीण भी वनकर्मियों के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे, लेकिन कुछ देर बाद लौट गए।
घटना को लेकर डौंडी वन परिक्षेत्र के रेंज अफसर जीवन भोंडेकर ने बताया कि पेंवारी कक्ष क्रमांक 156 में पर्रकुलेशन टैंक का निरक्षण करने के लिए वन विभाग की टीम पहुंची थी। लेकिन इस बीच ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिससे वनकर्मी घायल हो गए। फिलहाल हमला करने वालों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


