नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लेकिन इस रोमांचक मुकाबले में बारिश ने आफत खड़ी कर दी है। भारत की पहली पारी समाप्त होने से पहले ही काले घने बादल छाए हुए थे। लेकिन जैसे ही इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी, हेंडिग्ले स्टेडियम में बारिश शुरू हो गई। बारिश के आते ही पिच पर कवर्स डाल दिए। भारत-इंग्लैंड के बीच ये मैच बारिश की वजह रुक गया।
इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले ही लीड्स के मैदान पर बारिश शुरु हो गई। लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन दोपहर में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया था। वहीं आगे आने वाले दिनों में भी ये बारिश मैच में रुकावट पैदा कर सकती है। एक्युवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन भी झमाझम बारिश हो सकती है। मैच के दूसरे दिन की तरह तीसरे दिन भी दोपहर में ही बारिश होने का अनुमान है। इस मैच में चौथे दिन भी शाम में बारिश होने की आशंका है। वहीं पांचवें दिन आसमान साफ रह सकता है।
बारिश बदल देगी खेल
भारत-इंग्लैंड के बीच लीड्स टेस्ट मैच का पहला दिन बिना किसी रुकावट के बीता। पहले दिन मौसम साफ रहा और भारतीय टीम ने बेहतर बल्लेबाजी की। भारत ने पहले दिन तीन विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए। दूसरे दिन भी टीम इंडिया शानदार बल्लेबाजी कर रही थी, लेकिन अचानक ही आसमान में बादल छा गए। बारिश से पहले ही लीड्स के मैदान पर मौसम ने अपना मिजाज बता दिया और टीम इंडिया के 41 रनों के अंदर 6 विकेट गिर गए और इसी के साथ भारतीय टीम 471 रनों पर ऑल आउट हो गई। अब देखना होगा आने वाले दिनों में इस मौसम का हेडिंग्ले की पिच पर क्या असर पड़ता है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


