नई दिल्ली। आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर इन दिनों थिएटर में लगी है। फिल्म 20 जून को रिलीज हुई। फिल्म को जबरदस्त रिव्यू मिले हैं। अब फिल्म शनिवार को भी पास हो गई है। आमिर खान की फिल्म ने दूसरे दिन धमाल मचा दिया है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की।
सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने दूसरे दिन जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने दूसरे दिन पहले दिन के मुकाबले दोगुनी कमाई की है। सितारे जमीन पर ने दूसरे दिन 21.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। अभी फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के ऑफिशियल आंकड़े सामने नहीं आए हैं। पर अगर फिल्म 21.50 की कमाई करती है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 32.20 करोड़ हो जाएगा।
फिल्म को आर एस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आमिर खान के अलावा जेनेलिया देशमुख, ब्रिजेंद्र काला और डॉली आहलूवालिया नजर आए।
सितारे जमीन पर ने तोड़ा इनका रिकॉर्ड
आमिर खान की सितारे जमीन पर ने दूसरे दिन की कमाई के मामले में लाल सिंह चड्ढा और केसरी 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा ने दूसरे दिन 7.26 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का दो दिनों का टोटल कलेक्शन 18.96 करोड़ था। वहीं केसरी 2 ने दूसरे दिन 9.75 करोड़ कमाए थे। फिल्म का दो दिन का टोटल कलेक्शन 17.5 करोड़ था।
बता दें कि सितारे जमीन पर 2007 में आई फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल है। इस फिल्म में आमिर खान एक कोच की भूमिका में हैं। फिल्म में आमिर खान के रोल को फैंस ने बहुत पसंद किया है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


